फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तिलक से एक दिन पहले युवक की हादसे में मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कई फीट दूर जाकर गिरे युवक

Tue, 14 Apr 2026 10:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर

सार

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के परखचे उड़ गए और तीनों युवक कई फीट दूर जा गिरे। युवक की 20 अप्रैल को शादी थी।
विज्ञापन
हादसे में मृतक अनिल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साथियों के साथ देवीपाटन मेले से लौट रहे युवक की बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल (20) की मौत हो गई। उसके दोनों साथी घायल हो गए। अनिल का बुधवार को तिलक समारोह था और 29 अप्रैल को शादी होनी थी।

विज्ञापन


सोमवार रात करीब 10:30 बजे हलौर गांव निवासी अनिल साथी मुकेश (18) और सूरत (22) के साथ एक ही बाइक पर देवीपाटन मेले से लौट रहा था। जरवा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के परखचे उड़ गए और तीनों युवक कई फीट दूर जा गिरे।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में नए नियमों से सिलिंडर की कालाबाजारी पर लगेगी रोक, बिना कनेक्शन वालों के लिए अब होगी मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिना अनुमति स्थापित की आंबेडकर प्रतिमा, नौ घंटे हंगामा, प्रशासन व पुलिस के खिलाफ महिलाओं ने की नारेबाजी


राहगीर और आसपास के लोग तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। मुकेश और सूरत को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक माैके से भाग गया। इस बीच अनिल की माैत की खबर पहुंचते ही घर में खुशियां मातम में बदल गईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें