फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: पहले वृद्धा को घर ले जाकर कराया नाश्ता... फिर 1500 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर कर दी हत्या

Sun, 29 Dec 2024 06:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले के लोनीकटरा में एक वृद्धा की हुई हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। वृद्धा की हत्या एक दंपती ने की थी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया दंपती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या के बाद शव को बोरी में भरकर हाईवे किनारे फेंकने का मामला सामने आया। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए पड़ोस के गांव के दंपती को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका सावित्री देवी, निवासी तहवापुर, बृहस्पतिवार को विधवा पेंशन निकालने के लिए घर से निकली थीं। हुसैनाबाद निवासी प्रांशू तिवारी उर्फ रवि तिवारी, जो पहले से सावित्री को जानता था, उसे अपने घर ले गया। वहां सावित्री ने नाश्ता किया लेकिन कुछ देर बाद प्रांशू ने उस पर 1500 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया।

विवाद बढ़ने पर प्रांशू और उसकी पत्नी संध्या ने सावित्री की पिटाई की और सिर पर डंडे से प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को बोरी में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


लूट पर विवाद: सावित्री के परिजनों ने घटना के बाद जेवर गायब होने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने लूट की आशंका को खारिज किया है, लेकिन स्थानीय लोग इस बयान को लेकर संशय जता रहे हैं।

मासूम के जेल जाने की मजबूरी: गिरफ्तार दंपती का पांच वर्षीय मासूम बच्चा भी जेल गया है क्योंकि उसे संभालने वाला कोई और नहीं था। जेल प्रशासन अब बच्चे का वहीं पालन-पोषण करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें