लखनऊ। राजधानी में रविवार को कोरोना से पीड़ित एक महिला मरीज मिली है। महिला होम आईसोलेशन में है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि चिनहट की रहने वाली महिला ने तीन दिन पहले कोरोना के लक्षण मिलने पर जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक कोरोना के 83 केस हो चुके हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या सात है।