लखनऊ। गणेशगंज वार्ड में जलनिकासी के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन का घटिया काम करने पर नगर निगम ने ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा ने बताया कि गणेशगंज वार्ड में जल निकासी कार्य के लिए 300 एमएम डाया की पाइप बिछाई जानी है। जिसका काम बाला कांस्ट्रक्शन को दिया। काम की मौके पर जांच की तो वह घटिया मिला। पाइप मानकों के तहत नहीं डाला गया है। उस से सतह से ऊंचा डाला गया ऐसे में जल निकासी नहीं हो पाएगी। इसको लेकर दोबारा काम करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।