फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: भट्ठे से पैसा लेकर वापस लौट रहे ठेकेदार की हत्या, शव मफलर से बांधकर पेड़ से लटका दिया

Fri, 03 Jan 2025 01:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, ऊंचाहार (रायबरेली)

सार

रायबरेली के ऊंचाहार में एक ठेकेदार की हत्या कर दी गई और उसका शव मफलर से बांधकर पेड़ पर लटका दिया गया। हत्या को आत्महत्या दिखाने का पूरा प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
ठेकेदार को मारकर पेड़ से लटका दिया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर पैसा लाने गए ठेकेदार की हत्या कर दी गई और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। मृतक के दोनों पैर मफलर से बंधे मिले हैं। घटना से सनसनी फैल गई है। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस हत्या की बात से इंकार करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।

विज्ञापन


सलोन थाना क्षेत्र के उमरन गांव निवासी खुन्नू (55) पुत्र भगौती भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों का ठेकेदार था। एक सप्ताह पहले वह कानपुर भट्ठे पर पैसा लाने गया था। घर वापस आने के लिए बुधवार की रात लगभग 8 बजे वह कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। उसके बाद मोबाइल बंद हो गया था।

बृहस्पतिवार रात तक घर नहीं पहुंचा और शनिवार सुबह शव गांव के पास बाग में पेड़ के फंदा से लटका मिला। घटना की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसके दोनों पैर मफलर से बंधे हुए थे और जमीन पर छू रहे थे। उसकी चप्पल पेड़ से दूर पड़ी थी।
विज्ञापन


मौके पर ट्रेन की टिकट, तंबाकू की पुड़िया व कुछ सिक्के भी मिले हैं। घटना से घर वालों में कोहराम मच गया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें