फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर घुसा, दो लोग घायल

Wed, 29 Oct 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक व कंटेनर।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के भतोईया गांव के निकट सोमवार देर रात लगभग एक बजे हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर घुस गया। इसमें कंटेनर चालक आगरा निवासी राशिद व ट्रक में बैठे चालक मुजफ्फरनगर के निर्धना निवासी गुलाम नबी घायल हो गए। हादसे के बाद लखनऊ से हरदोई जाने वाला मार्ग जाम हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने दोनों घायल चालकों को उपचार के लिए मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने क्रेन से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन चालू कराया। कंटेनर में गाड़ियां लदी थीं।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
नगराम। नगराम-गंगागंज मार्ग पर बीते आठ अक्तूबर की शाम कार की टक्कर से घायल सिरौना गांव निवासी विनीत (38) की लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। वह भजा खेड़ा गांव से बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कार की चपेट में आने से घायल हो गए थे। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पहले ही अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक व कंटेनर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें