फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम के संविदा कर्मी ने लगाया फंदा

Tue, 17 Feb 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर में सोमवार दोपहर नगर निगम के संविदाकर्मी ने शराब के नशे में फंदा लगा लिया। घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


गाजीपर के लवकुशनगर में रहने वाले राजेश (35) लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय में संविदा पर नौकरी करते थे। उनके भाई चंदन ने बताया कि राजेश नशे के लती थे। इसीलिए करीब तीन माह पहले उनका भाभी संजू से झगड़ा भी हुआ था। भाभी बेटे आरव और गुल्लू को लेकर मायके चली गई थीं। तब से भाई घर में अकेले रह रहे थे। सोमवार को दोपहर में वह नशे की हालत में घर आए थे। फिर अपने कमरे में पंखे से चादर के सहारे फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दोपहर दो बजे हुई। घरवालों ने उन्हें फंदे से उतारकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कुछ नहीं मिला। घरवालों से पूछताछ में पता चला कि राजेश आए दिन शराब पीते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें