फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में गले की जटिल सर्जरी हुई

विज्ञापन
ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने गले की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित महिला का सफल ऑपरेशन कर उसे बीमारी से निजात दिलाई है। मरीज दो साल से गर्दन और गले में सूजन की समस्या से जूझ रही थी। उसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे की भी समस्या है। इससे सर्जरी और एनेस्थीसिया दोनों ही चुनौती भरी रही।
विज्ञापन

ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनित्या श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज की गर्दन अपेक्षाकृत छोटी होने और अधिक वजन के कारण ऑपरेशन तकनीकी रूप से काफी जटिल था। विशेषज्ञ टीम ने करीब तीन घंटे तक चली सर्जरी के दौरान गांठ सफलतापूर्वक निकाल दी। ऑपरेशन के बाद निकाले गए कोशिका को हिस्टोपैथोलॉजी जांच के लिए भेजा गया, जिसमें डरमॉयड सबमैंडिबुलर ग्लैंड की पुष्टि हुई। यह बीमारी सामान्य तौर पर कम आयु के लोगों में पाई जाती है। 54 वर्ष की महिला में इसका पाया जाना चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत दुर्लभ मामला माना जा रहा है। सीएमएस डॉ. आनंद त्रिपाठी ने सफल सर्जरी पर पूरी सर्जिकल एवं एनेस्थीसिया टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें