लिवइन पार्टनर व उसके घरवालों के खिलाफ हत्या की दी तहरीर
लखनऊ। इंदिरानगर के सेक्टर-9 में किराये पर रहने वाले आशीष मिश्रा (28) की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में उनकी मां विजय लक्ष्मी ने बेटे की लिवइन पार्टनर युवती व उसके परिजनोंं पर हत्या का आरोप लगाया है। इंदिरानगर थाने में तहरीर भी दी है। आरोप है कि अस्पताल ले जाते वक्त आरोपियों ने बेटे की हत्या कर दी। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था। तहरीर मिली है। शनिवार को इंस्पेक्टर अंकित के किराए के घर पर जांच के लिए गए थे।
बता दें कि जोमैटो कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष मिश्रा मूलरूप से देहरादून के रायवाला हरिहरपुर के रहने वाले थे। वह ढाई साल से युवती के साथ लिवइन में थे। दोनों की 15 फरवरी को शादी होने वाली थी। बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई थी।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।