फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फीस बढ़ोतरी मामले की जांच करेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम स्थित ब्राइट वे इंटर कॉलेज में फीस बढ़ोतरी मामले की शिकायत की जांच कमेटी करेगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने एसडीएम सदर और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की अगुवाई में कमेटी गठित की है। यह कमेटी विद्यालय जाएगी और प्रबंधक के साथ अभिभावकों से भी मुलाकात करेगी। जांच रिपोर्ट को जिला शुल्क नियामक समिति के समक्ष रखेगी। अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल फीस में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी पर विद्यालय के खिलाफ धरना दिया था।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना था कि शुल्क विनियमन अधिनियम के तहत पांच प्रतिशत से अधिक शुल्क नहीं बढ़ाया जा सकता। बीते वर्ष विद्यालय में पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा में 2700 रुपये प्रति माह फीस थी जो इस वर्ष बढ़ाकर 3500 रुपये कर दी गई। इसी तरह प्री प्राइमरी की फीस बीते वर्ष 2200 रुपये थी जो 3000 रुपये तक कर दी गई है।

राजधानी के अलग-अलग निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी और यूनिफॉर्म की समस्या पर अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से बनाई गई ईमेल आईडी पर शिकायहें भेजी हैं। अभिभावक राम लखन ने बताया कि जानकीपुरम स्थित विद्यालय में फीस बढ़ाने की समस्या की जानकारी ईमेल के माध्यम से प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें