फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: सेवा से हटाने पर मंडी की टंकी पर चढ़ा सफाईकर्मी, 4 घंटे तक चला ड्रामा, लगाता रहा न्याय की गुहार

Tue, 01 Oct 2024 12:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज (गोंडा)

सार

कर्मचारी सुबह करीब चार बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया था। काफी मान मनौव्वल करने के बाद वह आठ बजे नीचे उतरा। कर्मचारी ने मनमाने तरीके से हटाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कर्मचारी चार घंटे तक टंकी पर चढ़ृृ रहा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी में सफाई कार्य कर रहे एक कर्मचारी की सेवा से हटाने बाद मंगलवार सुबह 4 बजे वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब 4 घंटे तक ड्रामा होने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे आश्वासन देकर नीचे उतारा।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करनैलगंज के नवीन गल्ला, फल एवं सब्जी मंडी परिसर में बनी पानी की टंकी पर एक सफाईकर्मी चढ़कर न्याय की गुहार लगाने लगा। उसके शोर को सुनकर आसपास भीड़ एकत्रित होने लगी। सफाई कर्मी का आरोप है कि मंडी प्रशासन ने उसे पिछले कार्य का भुगतान न करके उसे सफाई कार्य से विरत कर दिया। जिससे अब वह बेरोजगार हो गया है। जिसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे आहत होकर वह पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या की चेतावनी देने लगा। हालांकि, नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मियों के काफी समझाने के बाद वह नीचे उतरा।

ये भी पढ़ें -  एक लाख के मोबाइल के लिए डिलीवरी ब्वॉय का कत्ल; शव के टुकड़े-टुकड़े कर बैग में भर दिए!
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: धूप खिलते ही एक ही दिन में पारा बढ़ा छह डिग्री, आज से पूरे प्रदेश में बदल जाएगा मौसम, ये हैं पूर्वानुमान
विज्ञापन


कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कोंचा कासिमपुर निवासी हरिश्चंद्र मौर्य को नवीन गल्ला, फल एवं सब्जी मंडी में सफाई का टेंडर मिला था। साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस वर्ष टेंडर प्रक्रिया में सफाई के लिए टेंडर दूसरे व्यक्ति को मिल गया। जिससे हरीशचंद्र नाराज चल रहा है। उसका आरोप है कि उसे पिछले कार्य का भुगतान भी नहीं मिला है और कार्य दूसरे को दे दिया गया है। जिससे नाराज होकर वह खुदकुशी करने के लिए मंडी के परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और न्याय न मिलने पर टंकी से कूदकर जान देने की चेतावनी देने लगा।

मंडी के व्यापारियों के मुताबिक सफाई कर्मी हरीशचंद्र मंगलवार की भोर करीब 4 बजे पानी की टंकी पर चढ़ा था। सूचना पर नायब तहसीलदार संतोष यादव व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उससे नीचे उतरने के लिए जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर नीचे उतरने के लिए कहा। हालांकि, नायब तहसीलदार संतोष यादव और पुलिसकर्मियों के आश्वासन पर वह लगभग 8 बजे नीचे उतरा। जिसे पुलिस कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है। मंडी सचिव मुकेश जायसवाल का कहना है कि सफाई कर्मी का आरोप निराधार है। टेंडर प्रक्रिया के तहत सफाई कार्य कराया जाता है। अभी वे बाहर हैं मंडी पहुंच कर जानकारी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें