फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: स्कूल से घर छोड़ने जाते समय चालक ने बस में किया छात्रा से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 09 Apr 2025 06:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के महाराजगंज में एक बस चालक ने कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीणों ने उसे तत्काल फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया हंगामा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल से घर छोड़ने जाते समय चालक ने बस में ही कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। डरी सहमी छात्रा ने मंगलवार को स्कूल जाने से मना कर दिया। परिजनों के पूछताछ पर छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। साथ ही चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली बालिका महराजगंज क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। पिता के मुताबिक वह खेती करते हैं। शनिवार को ही स्कूल खुला था और बेटी ने विद्यालय जाना शुरू किया था। सुबह बेटी गुमसुम थी। डरी सहमी थी। अचानक स्कूल जाने से मना कर दिया। स्कूल न जाने का कारण पूछा गया तो पहले तो टालमटोल करने लगी लेकिन बाद में कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया कि चालक ने शारदा सहायक नहर के किनारे बस खड़ी करके उनके साथ दुष्कर्म किया। कहीं बताने पर जानमाल की धमकी दी थी।

बेटी की यह बात सुनकर परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। स्कूल पहुंचकर नारेबाजी व हंगामा किया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गांव निवासी बस चालक धीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पहले ही दिन से शुरू कर दिया था परेशान
शनिवार से ही छात्रा पर बस चालक की नियत खराब थी। यही वजह है कि वह छात्रा को परेशान करने लगा था। सभी बच्चों को छोड़ने के बाद छात्रा का अंतिम गांव पड़ता है। इसी का चालक ने फायदा उठाया। पुलिस के मुताबिक पहले चालक ने छात्रा के साथ छींटाकशी की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। चालक की ज्यादती बढ़ी तो छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया। उधर, घटना के बाद से बेटियों की सुरक्षा पर न सिर्फ सवाल खड़े हो रहे हैं बल्कि स्कूल में पढ़ने वाली अन्य बेटियों में भय और दहशत है। अभिभावक भी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन

प्रबंधक का खास बताया जा रहा आरोपी

छात्रा के साथ दरिंदगी का आरोपी स्कूल प्रबंधक का खास बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी धीरेंद्र यादव पहले प्रबंधक की गाड़ी चलाता था। दो साल से उसे बस चलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। यही वजह थी कि आरोपी स्कूल में मनमाने तरीके से कार्य करता था। उधर, प्रबंधक अजय शर्मा का कहना है कि रोजाना छात्राओं के साथ एक महिला स्टाफ को भी बस से भेजा जाता था। शनिवार को घरेलू कार्य के चलते महिला स्टाफ अपने गांव के पास ही बस से उतर गई थी। इसी का फायदा उठाते हुए चालक ने ऐसा कार्य किया।

सीएचसी में अधिवक्ताओं का हंगामा, फांसी देने की मांग
पुलिस आरोपी को पकड़कर मेडिकल के लिए सीएचसी महराजगंज पहुंची। आरोपी के सीएचसी आने की सूचना पर अधिवक्ता भी मौके पर आए। अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। अधिवक्ता रणविजय सिंह, गोलू सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रिंशू वैश्य, निहाल अवस्थी ने कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी की घटना गलत है। आरोपी को तत्काल फांसी दी जाए। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वकीलों को शांत कराया।

मामले पर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने कहा कि छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला गंभीर है। मामला संज्ञान में आने के बाद पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपी को सख्त सजा दिलाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें