फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कचरे से कमाई का रास्ता खोलेगी चक्रीय अर्थव्यवस्था

विज्ञापन
बीबीएयू
विज्ञापन
लखनऊ। जिस कचरे को अब तक बेकार समझकर फेंक दिया जाता है वही भविष्य में कमाई और रोजगार का जरिया बन सकता है। कृषि अवशेषों, खाद्य अपशिष्ट और जैविक कचरे का पुनः उपयोग न केवल पर्यावरण प्रदूषण कम करेगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और नए उद्यम विकसित करने में भी मददगार होगा। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में चक्रीय अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकोनॉमी) की इसी भूमिका पर बृहस्पतिवार को बीबीएयू में मंथन हुआ।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन कार्यवाहक कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने किया। उन्होंने पारंपरिक अनाजों और स्थानीय खाद्य पदार्थों के उत्पादन से निकलने वाले अवशेषों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर दिया। सीमैप के निदेशक डॉ. पीके त्रिवेदी ने एरोमा मिशन के उदाहरण से बताया कि लेमनग्रास, खस और पामारोजा जैसी फसलों की खेती किसानों के लिए वैकल्पिक आय का माध्यम बन रही है। आईआईटी गुवाहाटी के प्रो. अजय कलमधाड़ ने पूर्वोत्तर के प्राकृतिक संसाधनों में रोजगार और उद्यमिता की संभावनाएं बताईं। प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा ने जैविक कचरे को मूल्यवर्धित उत्पादों में बदलने की जरूरत बताई। वहीं, प्रो. राजेश कुमार और प्रो. शिखा ने तकनीकी नवाचार और युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें