फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: चौकीदार ने कुत्ते को मारी गोली, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया

Thu, 09 Mar 2023 07:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईगंज (सुल्तानपुर)

सार

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक चौकीदार ने कुत्ते को गोली मार दी। मालिक की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चौकीदार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में पालतू कुत्ते को चौकीदार ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। कुत्ते की पीठ पर गोली लगने के कारण वह घायल हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना क्षेत्र भटपुरा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र रामधीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका पालतू कुत्ता बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे गांव के चौकीदार रामशब्द पुत्र रामसुख के दरवाजे पर चला गया।

आरोप है कि रामशब्द ने अपने लाइसेंसी बंदूक से पालतू कुत्ते को गोली मार दी। कुत्ते के पीठ पर गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए कूरेभार पशु चिकित्सालय ले जाया गया। कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें