फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौलते दूध की कड़ाही में गिरी बच्ची, मौत

Mon, 17 Nov 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
चाय के दुकान पर तीन साल की मासूम बच्ची गुड़िया पैर फिसलने से खौलते दूध की कड़ाही में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के इसौली रोड का है। यहीं पर सालिकराम की चाय की दुकान और मकान है।

शनिवार को सालिकराम ने भट्ठी पर खौल रहे दूध की कड़ाही उतारकर नीचे रख दिया। इस बीच उसकी बेटी गुड़िया खेलते-खेलते वहां पहुंच गई।

सालिकराम ने उसे घर जाने को कहा। इसी बीच बच्ची का पैर फिसल गया और वह कड़ाही में गिर पड़ी।

सालिकराम ने किसी तरह बच्ची को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। वहीं पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें