लखनऊ। पीजीआई के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास रविवार शाम शारदा नहर में नहाते वक्त शिवम (8) की डूबकर मौत हो गई।
ईश्वरी खेड़ा में रहने वाले शिवम के पिता मुकेश गौतम ने बताया कि वह मूल रूप से काकोरी के अलीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। रविवार की शाम लगभग चार बजे शिवम घर के पास नहर में नहाने के लिए गया था। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से शिवम के शव को नहर से निकाला गया। वह ईश्वरीय खेड़ा के ज्ञान सरोवर स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था।