लखनऊ। विधान भवन के सामने गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर सपा छात्र सभा के 42 पदाधिकारियों के खिलाफ चौकी इंचार्ज दारुशफा शश्कांत सिंह ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पदाधिकारियों पर यातायात बाधित करने का आरोप है।
चौकी इंचार्ज के मुताबिक पदाधिकारी गाली-गलौज कर रहे थे। साथ ही पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की थी। ऐसे में देवरिया के लक्ष्मीपुर निवासी अंकित यादव, मऊ के आशुतोष यादव, आकाश यादव, प्रयागराज के कोमल वागी, बहराई निवासी शिवांश सिंह, प्रयागराज के श्यामकृष्ण यादव, सीतापुर के सत्यम कुमार, औरैया निवासी प्रीति यादव, बाराबंकी की रिंकी यादव, उमेश यादव, मदेयगंज निवासी जीतू कश्यप, बलिया के रवि प्रकाश, प्रमोद यादव, सोनू, अलीगंज निवासी अजीत सिंह, बस्ती के अखिलेश यादव, अयोध्या निवासी शिवा और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विधानसभा के सामने प्रदर्शन करते कार्यकर्ताओं हिरासत में लेती पुलिस।