फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर पीकर दौड़ाई कार, युवक को कुचलकर डिवाइडर में भिड़ा, छीन लिया परिवार का इकलौता सहारा

Sun, 06 Oct 2019 01:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद कार व मृतक आकाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में शहीद पथ पर शुक्रवार रात बीयर पीकर कार दौड़ा रहे युवक ने 20 वर्षीय मजदूर आकाश सिंह को कुचल दिया। भीषण टक्कर से कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई।

विज्ञापन


हादसे में कार में बैठे वाहन मालिक ओपी शर्मा (46) की भी मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। कार चालक 22 वर्षीय रोहन को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ओपी शर्मा आरओ मशीन व प्लांट लगाने का काम करते थे और कृष्णानगर की विष्णुलोक कॉलोनी में रहते थे। अमौसी के आगे किसी जगह पर उनका फार्म हाउस था। शुक्रवार शाम वह अपने कर्मचारी रोहन के साथ कार से फार्म हाउस गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों लौट रहे थे। कार रोहन चला रहा था। शहीद पथ पर पहुंचते ही रोहन ने कार की स्पीड बढ़ा दी।
विज्ञापन


दरोगाखेड़ा के पास हवा से बातें करती हुई कार ने सड़क पार कर रहे आकाश सिंह को टक्कर मार दी। आकाश गोसाईंगंज के अर्जुनगंज स्थित कुल्लाखेड़ा गांव का रहने वाला था और सरोजनीनगर में अंडरग्राउंड केबिल बिछाने वाली कंपनी में मजदूरी करता था।

वह काम खत्म करके खाना खाने के लिए सड़क पार कर रहा था। वह उछलकर दूर गिरा और कार उसे रौंदते हुए डिवाइडर में घुसकर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक रोहन और उसके बगल की सीट पर बैठे ओपी शर्मा बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस तीनों को लोकबंधु ले गई, जहां आकाश और ओपी शर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार में बीयर की बोतलें मिली हैं।

विज्ञापन

परिवारीजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

आकाश अपने माता-पिता का एकलौता सहारा था। उसकी मौत की खबर से परिवारीजनों में पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने बताया कि आकाश के लल्लू व मां शकुंतला बेहोश होकर गिर पड़ीं। लल्लू मजदूरी करते हैं। उनके चार बेटियां हैं। अब बेटे की शादी करने की तैयारी कर रहे थे।

उधर, ओपी शर्मा की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा रहा। ओपी शर्मा के परिवार में पत्नी मीनाक्षी और बेटा प्रतीक व बेटी पलक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें