सरोजनीनगर। बंथरा में बृहस्पतिवार शाम फेयरवेल पार्टी से लौट रहे 12वीं के छात्र ने रफ्तार में कार दौड़ा दी। कार बाइक से टकराने के बाद पांच लोगों को चपेट में लेते हुए ई रिक्शा और ऑटो में जा भिड़ी। हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए।
भागते समय आरोपी की कार का टायर फट गया। ऐसे में वह गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र बंथरा के बनी का रहने वाला है।
बंथरा के सहिजनपुर निवासी प्रमोद कुमार बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे बाइक से कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास दुकान पर थे। वह बाइक खड़ी कर खरीदारी करने चले गए। इस बीच दोस्त के साथ लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे 12वीं के छात्र की तेज रफ्तार कार प्रमोद की बाइक से टकरा गई। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बंथरा के अंबेडकर मोहल्ला निवासी अरमान, उन्नाव के उगू की साधना पटेल, उनकी मां मीना देवी, साधना के बेटे दीक्षांत (6) से टकरा गई। फिर कार ई रिक्शा से टकराते हुए ऑटो में जा घुसी। हादसे में ई रिक्शा चालक उन्नाव के सोहरामऊ के रहने वाले अवध बिहारी भी जख्मी हो गए।
घटना से अफरा-तफरी मच गई। कार से बचने के लिए लोगों इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, अस्पताल में दीक्षांत की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने दीक्षांत को मृत घोषित कर दिया। दीक्षांत अपने पिता संजय पटेल के साथ बंथरा में किराये पर रहता था और केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-2 का छात्र था।
खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज
एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि घायलों के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है। घरवाले तहरीर देते हैं तो आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल उसकी कार कब्जे में लेकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल लोग।
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल लोग।
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल लोग।
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल लोग।