हाईवे पर जलती कार व माैके पर जमा लोग।
बख्शी का तालाब। लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रही कार में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे अचानक धुआं उठने लगा। इसके बाद कार सवार वाहन छोड़कर बाहर निकल गए। इस दौरान आग ने पूरी कार को अपनी जद में ले लिए। आसपास के दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन किया। बख्शी का तालाब फायर स्टेशन के कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
मड़ियांव निवासी डाॅ. चंद्रा कुमार की कार थी। वह सीतापुर के सिधौली जा रहे थे। एसएसआई अरुण कुमार ने बताया कि पेट्रोल कार में आग लगी थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया है। अभी तक वाहन मालिक की तरफ से कोई शिकायत नहीं है। आशंका है कि आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
हाईवे पर जलती कार व माैके पर जमा लोग।