फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विपरीत दिशा से आ रही कार ने युवक को रौंदा

Tue, 28 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज में रविवार दोपहर लाल बत्ती चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने सीतापुर के महमूदाबाद निवासी राहुल (28) को रौंद दिया। हादसे में राहुल की जान चली गई। पुलिस ने घरवालों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

राहुल अलीगंज के पुरनिया में अपनी मां जागरी देवी, बड़े भाई ओंकार और बहन अनीता के साथ झोपड़ी में रहते थे। अनीता ने बताया कि भाई शादियों में ढोल बजाने का काम करते थे। काम न मिलने के कारण इन दिनों मजदूरी कर रहे थे। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर से खाना खाकर काम पर पैदल निकले थे। लाल बत्ती चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही बेकाबू कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल दूर जा गिरे। वह उठ पाते तभी आरोपी चालक ने गति बढ़ा दी और उसे रौंदता हुआ निकल गया।
भीड़ बढ़ने पर आरोपी छोड़कर भागा कार
घटना के बाद लोगों ने आरोपी कार चालक को दौड़ा लिया। भीड़ बढ़ने पर आरोपी चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने राहुल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया पर उनकी मौत हो चुकी थी। राहुल के बड़े भाई ने अलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि कार कब्जे में ली गई है। कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रही थी रिश्ते की बात
राहुल की मौत की खबर सुनकर उनकी मां और बहन फूट-फूटकर रोने लगीं। बहन अनीता ने बताया कि भाई की शादी के लिए रिश्ते की बात चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें