फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर पीड़ित महिला के प्लॉट पर दबंगों का कब्जा, 51 पर केस दर्ज

Mon, 17 Nov 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव की कृष्णा कॉलोनी में रहने वालीं कैंसर से पीड़ित संतोष श्रीवास्तव ने 51 लोगों पर प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

संतोष के मुताबिक 11 जुलाई 1989 को उन्होंने आईआईएम रोड पर प्लॉट खरीदा था। पति ने बाउंड्रीवॉल बनवाकर छोड़ दिया था। 20 अगस्त 2025 को पता चला कि उनके प्लॉट की रजिस्ट्री किसी और को कर दी गई है। अपने पति की बीमारी के कारण वह उस दौरान कुछ नहीं कर सकीं। आरोप है कि छह नवंबर को दोपहर करीब 12.18 बजे पता चला कि उनके प्लॉट पर यतीश्वर चंद्र व वकील की वेशभूषा में आए उसके 50 साथियों ने कब्जा कर लिया। आरोपियों ने प्लॉट पर लगे गेट, नेम प्लेट और सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। मौके पर पहुंचकर उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने हरिजन एक्ट के फर्जी मुकदमे में उन्हें और पति को फंसाने की धमकी दी।
संतोष ने मड़ियांव पुलिस से शिकायत की तो उन्हें टरका दिया गया। परेशान होकर उन्होंने डीसीपी से मिलकर फरियाद सुनाई। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक आरोपी और पीड़ित पक्ष को बुलाया गया है। दोनों के बयान दर्ज होंगे। साक्ष्य मिलने पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें