फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुंबई से घूमने आए कारोबारी की होटल में बिगड़ी तबीयत, माैत

Mon, 02 Feb 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। मुंबई से लखनऊ पत्नी के साथ घूमने आए सोना कारोबारी सुधीर कुमार हरीलाल (62) की अचानक होटल फार्च्यून में तबीयत बिगड़ गई। पत्नी उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि वेस्ट मुंबई जुहू एक्रोपोलिस अपार्टमेंट निवासी सुधीर कुमार पत्नी पूनम के साथ शनिवार को लखनऊ घूमने आए थे। वह यूपीटेक चौराहे पर स्थित होटल फार्च्यून में ठहरे थे। पूनम के अनुसार, रविवार सुबह पति को पेट में तकलीफ हुई। उन्होंने इस बारे में होटल स्टाफ को जानकारी दी। इसके बाद सुधीर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पूनम ने बताया कि उनके पति तीन साल पहले तक दुबई में रहकर सोने का कारोबार करते थे। तीन फरवरी को उनकी मुंबई वापसी थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि आशंका है कि सुधीर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें