फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: पंखे के हुक से लटका मिला कारोबारी का शव, पिता-पुत्र समेत तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Thu, 21 Mar 2024 05:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बभनान (गोंडा)

सार

मामले में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। कारोबारी का शव घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
कारोबारी राम सुरेश वर्मा व कस्बे में लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान सुभाषनगर वार्ड निवासी एक कारोबारी युवक का शव उसके घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कारोबारी युवक के पिता ने पिता पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सुभाष नगर निवासी रामजीत ने बताया कि उनका बेटा सुरेश उर्फ रामसुरेश वर्मा (38) बभनान कस्बे में ग्रिल बनाने का कारोबार करता है। रामसुरेश बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह अपने कमरे से नहीं निकला तो उसके कमरे के पास पहुंचकर आवाज लगाई। कमरे से कोई जवाब न मिलने पर रोशनदान से कमरे में झांका तो बेटे का शव दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से लटका मिला। उसके दोनों हाथ कपड़े से बंधे थे। बाद में जब परिजनों ने लोहे के दरवाजे को ढकेला तो वह खुल गया।

ये भी पढ़ें - रामलला के दरबार में ध्यानमग्न दिखे आस्ट्रेलिया के लेंगर तो जोंटी रोड्स हुए राममय, लखनऊ टीम ने किए दर्शन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने चंदे की वसूली कर ली है इसलिए विपक्षी पार्टियों के अकाउंट सीज किए जा रहे
विज्ञापन


रामजीत की सूचना पर सीओ हरैया अशोक कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर व चौकी प्रभारी बभनान धर्मेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। रामजीत वर्मा ने आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई तुलाराम वर्मा के बेटे प्रदीप कुमार वर्मा ने एक माह पूर्व उनके बेटे सुरेश से 80 हजार रुपये उधार लिया था। 

 उधार दिए रुपये उनका बेटा मांगने लगा तो उसे तुलाराम वर्मा उनका बेटा प्रदीप कुमार वर्मा और अभिमन्यु वर्मा सुरेश पर दबाव बनाने लगे और धमकी दी। दबाव में आकर रामसुरेश ने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने बताया कि तुलाराम वर्मा उनके बेटे प्रदीप कुमार वर्मा और अभिमन्यु वर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें