फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बोगस फर्म बनाकर व्यापारी ने की 5.45 करोड़ की टैक्स चोरी

Mon, 16 Feb 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर में फर्जी फर्म दिखाकर जयपुर के जोतवारा रोड निवासी व्यापारी धीरज सेन ने 5.45 करोड़ की टैक्स चोरी कर ली। यह आरोप लगाते हुए सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-23 अखिलेश गौड़ ने बिजनौर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अखिलेश के मुताबिक नौ अप्रैल 2025 को धीरज ने अपनी फर्म रेलिक्स इंटरप्राइजेज का संचालन बिजनौर के औरंगाबाद में दिखाते हुए जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया था। आरोपी संचालक ने जीएसटी पोर्टल पर बैंक का विवरण, लीज एग्रीमेंट और बिजली बिल भी अपलोड किया था। जांच में सभी दस्तावेज फर्जी निकले। आरोपी ने 2025-2026 तक छह फर्मों के साथ कारोबार होना दिखाया। अखिलेश ने बताया कि संदेह होने पर जब विभाग के अधिकारी औरंगाबाद पहुंचे तो वहां उन्हें आरोपी की दिखाई गई फर्म का संचालन नहीं मिला। अधिकारियों ने जब गहनता से जांच की तो पता चला कि आरोपी ने फर्जी फर्म बनाकर विभाग को 5.45 करोड़ की राजस्व का नुकसान पहुंचाया है। तफ्तीश पूरी होने पर सहायक आयुक्त राज्य कर ने 10 फरवरी को मामले की शिकायत बिजनौर थाने में की। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि विभाग के अधिकारियों से आरोपी के लगाए गए दस्तावेज मांगे गए हैं। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें