बताते हैं कि लड़की पड़ोस के रहने वाले एक युवक से प्यार करती थी और उसी से शादी करने की बात कह रही थी। दुल्हन के शादी से इन्कार करने पर बारातियों के होश उड़ गए। शादी की खुशियां सन्नाटे में तब्दील हो गईं। एसओ जीडी शुक्ला का कहना है कि लड़की किसी दूसरे युवक से प्यार करती है। इसलिए उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। हालांकि मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है।