हादसे की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी खुद अस्पताल पहुंच गए। सीएमओ ने घायलों का उपचार किया। सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल में गोलेरमा राजूलमा (45) निवासी ईस्ट गोदावरी अमलापुरम आंध्र प्रदेश व रवि (40) निवासी राजमुंदरी, आंध्र प्रदेश को मृत घोषित किया गया है।
अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। शेष घायलों की हालत खतरे से बाहर है। एसओ गोसाईगंज भगवत प्रसाद यादव ने बताया कि श्रद्धालु आंध्रप्रदेश से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। प्रयागराज होते हुए सभी अयोध्या जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। बस में कुल 45 श्रद्धालु सवार थे।