फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात वर्ष की मासूम से 60 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
प्रतीकात्म्मक।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज में शुक्रवार दोपहर बिस्कुट खिलाने के बहाने 60 वर्षीय बुजुर्ग सात साल की बच्ची को घर ले गया और फिर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन कक्षा एक की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी 60 वर्षीय मो. शकील उसे बिस्कुट खिलाने की बात कहकर घर ले गया। उसे अपने घर का दरवाजा बंद करते समय एक युवक ने देख लिया। थोड़ी देर बाद जब मासूम बाहर नहीं निकली तो उस युवक ने बुजुर्ग के घर का दरवाजा खटखटाया, पर जवाब नहीं मिला। युवक किसी तरह छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचा और बच्ची को निकाला। इस बीच आरोपी भाग निकला।

इसके बाद युवक ने बच्ची को घर पहुंचाया। सहमी मासूम ने रोते हुए घटना की जानकारी घरवालों को दी। वह आननफानन बच्ची को लेकर ठाकुरगंज थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान के मुताबिक आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें