फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिगंबर जैन मंदिर में बनेगा 24 तीर्थंकरों का 35 फुट ऊंचा मानस्तंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को विनय, नम्रता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देने वाले भव्य मानस्तंभ का निर्माण कराया जाएगा। करीब 35 फुट ऊंचे इस मानस्तंभ में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों की आकर्षक एवं दिव्य प्रतिमाएं चारों दिशाओं में स्थापित की जाएंगी। इसका भूमि पूजन एवं शिलान्यास 30 अगस्त को किया जाएगा। निर्माण समिति के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि लगभग 12 फुट व्यास वाला यह भव्य मानस्तंभ सफेद संगमरमर से तैयार किया जाएगा। उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज के सान्निध्य में इसका निर्माण कार्य संपन्न होगा। मानस्तंभ को दो माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि मानस्तंभ का निर्माण पूर्ण होने के बाद नवंबर 2026 में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 24 तीर्थंकर भगवानों की प्रतिमाओं की विधिवत प्रतिष्ठा की जाएगी। यह आयोजन जैन समाज के लिए धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। महोत्सव में देशभर से श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें