फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ज्वेलरी शोरूम से 99 ग्राम सोने के जेवर चोरी, कर्मचारी पर आरोप

Thu, 27 Aug 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित लुलु मॉल स्थित किसना गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी शोरूम से करीब 99 ग्राम सोने के आभूषण चोरी हो गए। शोरूम संचालक प्रतीक राय ने एक कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के अनुसार, ओमेक्स रेजिडेंसी निवासी प्रतीक राय की लुलु मॉल में ज्वेलरी की दुकान है। वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी राहुल दीक्षित इस शोरूम में वरिष्ठ बिक्री अधिकारी के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि राहुल ने 16 से 21 अगस्त के बीच छह दिनों में दो चूड़ियां, चेन और ब्रेसलेट सहित कई कीमती आभूषण चुराए। कर्मचारी के भागने के बाद 23 अगस्त को सहायक स्टोर प्रबंधक निशु सिंह ने मालिक को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में राहुल को आभूषण ले जाते हुए देखा गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें