बख्शी का तालाब। विधानसभा क्षेत्र में तिवारीपुर से लेकर बख्शी का तालाब के अस्ती रोड स्थित मूसानगर तक 2600 मीटर लंबी सड़क बनेगी। विधायक योगेश शुक्ला ने शुक्रवार को भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
2.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से तिवारीपुर, नंदना, कोटवा, मूसानगर और ब्रह्मनगर के 50 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी। भूमिपूजन के मौके पर स्थानीय निवासियों ने विधायक को लड्डुओं से तौला और प्रसाद वितरण किया। विधायक ने बताया कि इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी करेगा।