फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: 22 दिन के बच्चे का इलाज कराने जा रहे थे पति-पत्नी, कंटेनर से टकराई कार, मासूम की मौत, पांच घायल

Sat, 09 Mar 2024 03:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

पति-पत्नी बेटे को दिखाने के लिए मेडिकल कॉलेज आ रहे थे तभी हादसा हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
 
विज्ञापन
हादसे में घायल हुई महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती के इकौना निवासी 22 दिवसीय बच्चे की शुक्रवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसका इलाज करवाने के लिए परिवार के लोग कार से बहराइच आ रहे थे। इस दौरान बहराइच - बलरामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौत हो गई और कार सवार उसके माता पिता समेत चार घायल हो गए।

विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी मनोज सिंह उर्फ नहर सिंह के 22 दिवसीय बेटे की शुक्रवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिस पर वह पत्नी और अपने माता पिता के साथ बेटे का इलाज करवाने के लिए मेडिकल कालेज बहराइच ला रहे थे।

ये भी पढ़ें - रामलला के सूर्य अभिषेक की योजना में तेजी, CBRI रुड़की के वैज्ञानिकों ने देखा राम जन्मभूमि परिसर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में पूरब से पश्चिम तक माहौल बनाएंगे मोदी-योगी, हर लोकसभा क्षेत्र में रैली करेंगे योगी
विज्ञापन


इस दौरान कोतवाली देहात में बहराइच बलरामपुर मार्ग पर दोनक्का तिराहे के पास सामने से आ कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके 22 दिवसीय बेटे की मौत हो गई। वहीं, कार सवार कार मनोज, उनकी पत्नी लक्ष्मी, मनोज की मां सीमा सिंह और कार सवार लव कुमार सिंह व लल्लू गोस्वामी गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के मौके पर चीख पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया। इमरजेंसी चिकित्सक मनोज चौधरी ने बताया कि सास और बहू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल देहात बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें