फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: पढ़ाई में मन न लगाने पर पिता ने डांटा तो 15 साल के बच्चे ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 12 Aug 2023 01:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या के रानोपाली गांव में माता-पिता की फटकार से नाराज पुत्र ने पिता की पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बेटे का पढ़ाई में मन नहीं लगाता था जिससे उसे डांट पड़ती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या कोतवाली के रानोपाली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रानोपाली गांव में 15 वर्षीय एक छात्र ने पिता की पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


सेना से स्वैच्छिक अवकाश लेने के बाद गोंडा निवासी अमिताभ पांडे रानोपाली में मकान बनवा कर रह रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं। दोनों आर्मी स्कूल के छात्र हैं।

पुलिस के अनुसार उनके पुत्र अविनाश पांडे का पढ़ने में मन नहीं लगता था। इसको लेकर रात में पिता ने डांटा था। शनिवार सुबह भी देर से उठने पर मां और पिता दोनों ने फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज अविनाश ने अलमारी में रखी अपने पिता की पिस्टल निकालकर खुद को गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें