फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारिवारिक कलह में 10वीं के छात्र ने गले में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में रविवार रात बड़ा गांव निवासी 10वीं के छात्र सोनीस मौर्य (17 ) ने पारिवारिक कलह में गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता संतलाल के मुताबिक, रविवार को रात में करीब 8:30 बजे वह बेटे सोनीस के साथ खेत में पानी लगाकर घर लौटे थे। वह घर के बाहर बैठकर आराम कर रहे थे, जबकि बेटा अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब सोनीस की मां खाना खाने के लिए बेटे को बुलाने कमरे में पहुंचीं तो सेनीस को पंखे से गमछे के सहारे फंदे से लटका पाया। इससे उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर कमरे में पहुंचे घरवालों ने बेटे को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनीस के परिवार में मां सरोजनी, दो बहन शगुन और सौम्या व भाई लवीश है। चौकी इंचार्ज मनीष सिंह ने बताया कि घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन


चाचा का फोन फॉर्मेट करने की थी कोशिश

पिता संतलाल ने बताया कि सोनीस अपने चाचा का मोबाइल फोन चलाता था। घरवालों ने उन्हें बताया था कि आत्महत्या से पहले सोनीस ने चाचा का मोबाइल फॉर्मेट करने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें