फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू शताब्दी के सामने बनेगा 10 मंजिला ओपीडी ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केजीएमयू में ओपीडी, डायग्नोस्टिक सेवाएं, ब्लड कलेक्शन सेंटर समेत मरीजों की देखभाल से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए शताब्दी अस्पताल के सामने शाहमीना शाह रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की जमीन पर 10-10 मंजिल के दो भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि केजीएमयू की ओपीडी में रोजाना करीब सात से आठ हजार मरीज पहुंचते हैं। मरीजों और तीमारदारों समेत अस्पताल आने वालों की संख्या करीब 30 हजार तक पहुंच जाती है। इससे मुख्य परिसर पर लगातार दबाव बना रहता है। पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित होती हैं।
उन्होंने बताया कि नए भवनों में से एक में ज्यादातर विभागों की ओपीडी संचालित की जाएगी। दूसरे भवन में पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और अन्य जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ब्लड कलेक्शन सेंटर भी विकसित किया जाएगा। इससे मुख्य परिसर में मरीजों और तीमारदारों का दबाव कम होगा और उन्हें एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें