फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी मेट्रो में होंगी तीन तरह की बोगियां

Sun, 28 Jul 2013 01:09 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो रेल में तीन तरह की बोगियां होंगी जिनमें से एक बोगी बड़ी और बाकी दो तरह की बोगियां छोटी होंगी। प्रत्येक बोगी में यात्रियों की क्षमता अलग-अलग होगी।
विज्ञापन


इनमें कितने यात्री बैठ कर और कितने खड़े होकर यात्रा करेंगे, इसका भी डीएमआरसी की डीपीआर में उल्लेख किया गया है। एक बार में कुल 1574 यात्री सफर करेंगे।

छह बोगियों में ड्राइविंग ट्रेलर कार (डीएमसी), दूसरी मोटर कार (एमसी) और तीसरी ट्रेलर कार (टीसी) होगी। छह बोगी की ट्रेन में सबसे पीछे डीएमसी, उसके आगे टीसी, उसके आगे एमसी, फिर एमसी और सबसे आगे डीएमसी बोगी होगी।

डीएमसी बोगी की क्षमता 247 यात्रियों की होगी। टीसी और एमसी बोगी में 270 यात्री चढ़ सकेंगे। जबकि 1574 कुल यात्री छह बोगी में यात्रा करेंगे। इनमें से 286 यात्री बैठेंगे और बाकी 1288 यात्री खड़े होकर यात्रा करेंगे।
विज्ञापन


स्मार्ट कार्ड और स्मार्ट टोकन से होगा सफर
लखनऊ। स्मार्ट कार्ड और स्मार्ट टोकन के जरिये मेट्रो का किराया वसूला जाएगा जो लोगों का सफर आसान कर देगा। डीएमआरसी की डीपीआर में ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम का विस्तार से उल्लेख किया गया है। इस व्यवस्था के तहत टिकट बेचना और खरीदना बहुत आसान होगा।

स्मार्ट टोकन केवल एक यात्रा के लिए होगा। जबकि एक से अधिक यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। स्मार्ट टोकन यात्रा की समाप्ति स्टेशन पर यात्री को जमा करना पड़ेगा। जबकि स्मार्ट कार्ड एक प्री पेड कार्ड की तरह होगा।

जिसमें वैलेडिटी और जर्नी वैल्यू होगी। वेलिडिटी या जर्नी वैल्यू समाप्त होने के बाद इसको दोबारा रिचार्ज करा के यात्रा की जा सकेगी। इन टिकटों के बिना लोग स्टेशन के पेड एरिया में नहीं पहुंच सकेंगे।

स्टेशन पर टिकट रीडर मशीन होगी जिसके जरिये यात्री विवरण को पढ़ सकेगा, जैसे उसकी यात्रा कितनी दूरी की है। कितना खर्च आएगा और कौन कौन से स्टेशन बीच में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें