फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के सामने जोश में ये क्या बोल गए शिवपाल?

Mon, 29 Jul 2013 07:53 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन में कभी निराश मत होना। छात्रों को नौकरी मिल जाए, वे वैज्ञानिक बन जाएं, बहुत अच्छा है। जो छात्र कुछ न कर सकें, वे राजनीति में आ जाएं।
विज्ञापन


शनिवार को क्रिश्चियन कॉलेज में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल यादव ने इन शब्दों के साथ राजनीति में आ रहे लोगों पर कटाक्ष किया।

उनका कहना था कि आज का सच शायद यही है कि जो कुछ नहीं कर पाता वह राजनीति में आ जाता है। अगर मैं खुद भी प्रोफेसर बन गया होता तो शायद राजनीति में नहीं आता।

कॉलेज से अपनी याद साझा करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि यहां से उन्होंने बीपीएड किया। लेक्चरर के लिए भी यहीं चयन हो गया था लेकिन मैंने वह पद छोड़ दिया और राजनीति में आया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार पर कमेंट करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली इसके लिए कुछ नहीं करेगी। जब-जब देश में परिवर्तन हुआ छात्र ही उसके लिए जिम्मेदार रहे।

लैपटॉप से छात्र दुनिया से जुड़ेंगे, वह आधुनिक बनेंगे तो परिवर्तन लाएंगे। कई छात्र ऐसे हैं जो अपना लैपटॉप नहीं खरीद सकते। हमने उन छात्रों को लैपटॉप उपलब्ध करा दिया।

हम भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके खिलाफ जंग छेड़नी ही होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें