लोगों को डांस के साथ किए गए स्टंट ज्यादा पसंद आते हैं। इन्हीं स्टंटों के चलते कई बार घर और बाहर चोटें भी खाई हैं।
कभी हाथ टूटा तो कभी पेट पर टांगे लगवाने पड़े, लेकिन हर चोट के साथ डांस का जुनून बढ़ता ही गया।
यह कहना है डांस रियलिटी शो ‘इंडिया डांसिंग सुपरस्टार’ के प्रतिभागी अक्षय पाल, देबाशीष और पद्मिनी का। धीरे-धीरे फाइनल की ओर बढ़ रहे ये तीनों प्रतिभागी शुक्रवार को शहर में थे।
एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतिभागियों ने बताया कि दिन-रात डांस प्रैक्टिस और शूटिंग के चलते वे अपना स्कूल और घर बहुत मिस करते हैं। पिछले 4 महीनों से स्कूल और घर से दूर है।
इंदौर निवासी आठवीं क्लास के अक्षय पाल ने बताया कि खाली समय मिलने पर वे मूवी देखना पसंद करते हैं जबकि भुवनेश्वर निवासी 9वीं के छात्र देबाशीष और 7वीं की छात्रा पद्मिनी ने बताया कि वे खेलना पसंद करते हैं।
डांस कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े को अपना डांस गुुरु मानने वाले इन तीनों प्रतिभागियों ने बताया कि अगर फाइनल राउंड में उन्हें अपनी पसंद का गाना चुनकर डांस करने को कहा जाएगा तो वे गणेश हेगड़े का ही गाना चुनेंगे।
पहली बार लखनऊ पहुंचे अक्षय ने बताया कि उन्हें लखनऊ दूसरे शहरों से ज्यादा फास्ट लगता है।