फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी से काली फिल्म नोंची

Sun, 21 Jul 2013 12:19 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज में शनिवार को ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग के प्रवर्तन दस्ते ने चेकिंग और वाहनों की काली फिल्म उतारने के अभियान में एक पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी की भी काली फिल्म उतार डाली।
विज्ञापन


लेकिन दस्ते में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उन्होंने गाड़ी के दस्तावेज पर दर्ज पूर्व मुख्यमंत्री का नाम देखा। इस पर दस्ते ने बिना जुर्माना वसूले गाड़ी को छोड़ दिया।

इस बीच, पुलिस व सघन दस्ते ने 141 वाहनों का चालान किया, जिनमें दो लाल बत्ती और एक हूटर शामिल है। इस अभियान में 14 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। हजरतगंज चौराहे पर शनिवार सुबह 10 बजे संयुक्त दस्ते ने काली फिल्म उतारने के अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


इसी दौरान काली फिल्म चढ़ी एक बोलेरो को रो,का गया और मौजूद ट्रैफिक सिपाहियों ने उसकी काली फिल्म नोंच डाली। बाद में जुर्माने के लिए चालक से वाहन के कागजात मांगे गये। जब चालक वाहन के कागज लेकर अधिकारियों के पास पहुंचा, तो अधिकारियों के होश उड़ गये, क्योंकि कागज पर एक पूर्व मुख्यमंत्री का नाम था।

इस पर वहां मौजूद अधिकारियों ने बिना जुर्माना लिए वाहन छोड़ दिया। इसके अलावा पॉलीटेक्निक चौराहा व बाराबिरवा चौराहे पर भी सघन दस्ते व ट्रैफिक पुलिस के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

इसमें कुल 141 वाहनों का चालान किया गया। एक हूटर और दो लाल बत्तियों को उतार कर चालान किया गया। इस कार्रवाई में 14 हजार 500 रुपये की जुर्माना राशि वसूल कर सरकारी कोष में भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें