डीआरडीओ लखनऊ के अस्पताल हेतु भी पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है साथ ही डीआरडीओ वाराणसी अस्पताल के लिये भी ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था की गई है। कानपुर के लिए रविवार तक 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन एक विशेष रेल के माध्यम से पहॅुचाये जाने की व्यवस्था की गई है।
नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के लिए जामनगर गुजरात से 80 मीट्रिक टन के टैंकर भरकर ऑक्सीजन उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में ऑक्सीजन की मांग को तत्परता से पूरा करने के उद्देश्य से गृह विभाग में बने एक विशेष कन्ट्रोल रूम के माध्यम से ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।
इस कन्ट्रोल रूम में गृह विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी लगातार 24 घंटे परस्पर समन्वय बनाकर कार्य कर रहे है।