फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोबाइल हैक कर एक मिनट में निकाले 99 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर ठगों ने बिजनौर के औरंगाबाद जागीर निवासी रेखा भदौरिया का मोबाइल हैक कर उनके खाते से एक मिनट में 99 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने शनिवार को बिजनौर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रेखा ने बताया कि कुछ दिन पहले शाम को उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन कर्ता ने खुद को ग्रीन गैस कंपनी का कर्मी बताया और मीटर अपडेट कराने की बात कही। आरोपी ने ऐसा न करने पर रेखा से कनेक्शन कटने की बात कही। कॉल के दौरान ठग ने उन्हें व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भी भेज दी। फाइल इंस्टॉल करते ही पीड़िता का मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद आरोपी ने एक खाते से 50 हजार और दूसरे से 49 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। ठगी का अहसास होेने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम पोर्टल के साथ ही हजरतगंज स्थित साइबर सेल में शिकायत की। इसके बाद बिजनौर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि मामले की तफ्तीश साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें