फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 99.11 फीसदी हुआ मीजल्स रुबेला टीकाकरण, स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

Fri, 01 Mar 2019 12:52 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
टीके को लेकर भ्रांतियां न फैलाए
विज्ञापन
प्रदेश में 99.11 फीसदी मीजल्स रुबेला टीकाकरण हुआ है। नौ महीने से 15 साल की उम्र के 7.64 करोड़ से अधिक बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष स्वास्थ्य विभाग ने 7.57 करोड़ से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। स्टेट इम्युनाइजेशन ऑफिसर डॉ. एपी चतुर्वेदी ने बताया कि  इसअभियान से खसरा और कंजनाइटल रुबेला सिंड्रोम को 2020 तक खत्म करने में सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


डब्लूएचओ ने भी अपनी रैपिड कन्वीनियंस मॉनिटरिंग  (आरसीएम) सर्वे में 92 फीसदी लक्ष्य प्राप्ति की रिपोर्ट दी है। इसमें 90 फीसदी से अधिक रिपोर्ट को बेस्ट माना जाता है। उन्होंने बताया कि नवंबर में शुरू हुए अभियान में श्रावस्ती 105.20 फीसदी बच्चों के टीकाकरण के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। जबकि लक्ष्य के सापेक्ष 97.23 फीसदी टीकाकारण कर राजधानी लखनऊ 60वें पायदान पर है। खास बात ये है कि 35 जिलों ने 100 फीसदी से ऊपर का आंकड़ा छुआ है। शीर्ष पांच में श्रावस्ती, गौतमबुद्धनगर, देवरिया, गोरखपुर, हापुड़ हैं। अंतिम पांच में आगरा, इटावा, कन्नौज, मुरादाबाद और जालौन हैं। जालौन लक्ष्य के सापेक्ष 83.50 फीसदी टीकाकरण करके अंतिम स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें