लखनऊ। जन भवन में शुक्रवार को केजीएमयू के सहयोग से मुफ्त एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इसमें 96 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया गया। आदर्श माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं व शिक्षिक-शिक्षिकाओं की बेटियां इसमें शामिल रहीं। केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से होने वाले संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है, जो भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) के कैंसर का कारण बन सकता है। ऐसे में टीकाकरण बालिकाओं को गंभीर रोगों से बचाने और उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष सचिव प्रकाश गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
किशोरियों को लगाया गया टीका।
किशोरियों को लगाया गया टीका।