फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सपा के कृषि कार्यों से यूपी के 95 फीसदी लोग संतुष्ट'

Sun, 05 Jul 2015 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गांव, गरीब, किसान और आधी आबादी को आगे बढ़ाए बगैर प्रदेश और देश खुशहाल नहीं हो सकता। समाजवादी सरकार का लक्ष्य इनकी बेहतरी करना है और सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने कालीदास मार्ग स्थित आवास पर फार्म बैंक मशीनरी योजना के तहत चयनित 11 महिला समूहों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी और 24 किसान सेवा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि देश की सामाजिक, आर्थिक गणना के आंकड़ों से सच्चाई बताई है कि कृषि, गांव, गरीब और किसान की स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में हमें बड़ी-बड़ी योजनाओं के बारे में फिर से सोचना होगा। ऐसी योजनाएं चलानी होंगी जिनसे गरीब, किसान को लाभ मिले।
विज्ञापन


सपा सरकार ने कृषि से जुड़ी योजनाओं पर काम किया है। किसानों को सोलर पंप दिए गए। फीड बैक लिया तो 95 फीसदी लोग उससे संतुष्ट थे। किसानों को खाद, बीज समय से पहले उपलब्ध कराया।

समाजवादी सरकार का लक्ष्य है कि गांव, गरीब, किसान कैसे खुशहाल हो। समाजवादी पेंशन ने महिलाओं की स्थिति बदली है। पेंशन का पैसा सीधे उनके एकाउंट में जा रहा है। आर्थिक स्थिति सुधरने के साथ ही उनका सम्मान बढ़ा है। उनके प्रति व्यवहार व परिवार के सदस्यों की भाषा में बदलाव आया है।

संतुलित विकास पर ध्यान दे रही है सपा सरकार

सीएम ने कहा कि आबादी के आधे हिस्से को विकास से अलग-थलग नहीं रखा जा सकता। उनके विकास के बिना देश और प्रदेश खुशहाल नहीं हो सकता। सपा सरकार जहां लैपटॉप बांट रही हैं वहीं कामधेनु डेयरी खुलवा रही है। एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं तो उनके किनारे मंडियां बनाई जा रही हैं। फीडर सेपरेशन का काम हो या रुके हुए नलकूप कनेक्शन देने का मामला, सरकार ने संतुलित विकास पर ध्यान दिया है।

उन्होंने कहा कि इस साल को किसान वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों को आगे बढ़ाने की सोच के साथ फार्म मशीनरी बैंक योजना को और तेजी से संचालित किया जाए। इस मौके पर कृषि राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह, कृषि विभाग के सलाहकार रमेश यादव, मुख्य सचिव आलोक रंजन, कृषि उत्पादन आयुक्त आनंद मिश्र, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

इन महिलाओं समूहों दिए ट्रैक्टर
मुख्यमंत्री ने प्रगति ग्राम संगठन किरतपुर, इटावा की अनीस बेगम, शिव शक्ति ग्राम संगठन, आनेपुर, इटावा की पप्पी सिंह, क्रांति आजाविका ग्राम संगठन इलाहाबाद की गायत्री देवी, एकता आजीविका महिला संगठन जालौन की नीलम, कृषक स्वयं सहायता समूह निगोहा (लखनऊ) की रक्षमा तिवारी, किसान सेवा स्वंय सहायता समूह समूह गोसाईगंज (लखनऊ) की पुष्पा रावत, आदर्श आजीविका ग्राम संगठन अहरौली (हरदोई) नेहा गौतम,, गायत्री ग्राम संगठन, सिंघाखुर्द (लखीमपुर खीरी) की मंजू देवी, मां वैष्णो ग्राम संगठन जखरा (लखीमपुर खीरी) की पूनम, डॉ. राम मनोहर लोहिया शिक्षण सेवा संस्थान बिलवाना (आजमगढ़) की पूनम राय और उनकी सदस्यों के साथ ही व्यक्तिगत लाभार्थी समूह में कस्टम हायरिंग सेंटर बकिया, कन्नौज को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी।
विज्ञापन

फिल्मों के जरिए किसानों को दी जाएगी नवीनतम जानकारी

मुख्यमंत्री ने 24 किसान सेवा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अगले 40 दिनों में ये किसान रथ प्रदेश के सभी 75 जिलों में जाकर खरीफ अभियान का सघन प्रचार करेंगे। इनमें फिल्मों के जरिये किसानों को नवीनतम तकनीक समेत खरीफ फसलों से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाएंगी।

अब अपनी ईमेल पर देखिये सरकारी शासनादेश
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार शासनादेशों को सरकारी वैबसाइट के साथ ही ईमेल पर उपलब्ध कराने की योजना का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से पारदर्शिता की शुरुआत की गई है। अब किसी शासनादेश के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सचिव, सचिवालय प्रशासन प्रभात मित्तल ने बताया कि आनलाइन शासनादेश उपलब्ध कराने की योजना पर 14 मार्च 2014 से अमल हो रहा है।

अब तक 25217 शासनादेश अपलोड किए जा चुके हैं और 7.50 लाख लोग इन्हें देख चुके हैं या डाउनलोड कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें