फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेले में 93 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Fri, 14 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पॉलीटे​क्निक कॉलेज लेंगड़ी गूलर में साक्षात्कार लेते कंपनी के अधिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को राजकीय महामाया पालीटेक्निक आफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी लेंगड़ी गूलर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 93 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महामाया पालीटेक्निक आफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी लेंगड़ी गूलर में आयोजित रोजगार मेले में कुल 117 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें तीन कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन चौधरी, प्रधानाचार्य रिजवानुल्लाह सिद्दीकी व कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें विभिन्न पदों पर 93 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनी की ओर से बुलावा आने पर अभ्यर्थियों को संबंधित पदों पर प्रशिक्षण देकर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें