फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से जुड़ेंगे गांव, 56 किमी बनेगा लिंक मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को जल्द पंख लगेंगे। शहर से गांवों को जोड़ने के लिए 56 किमी लिंक मार्गों का निर्माण होगा। 13 परियोजनाएं तैयार की गई हैं। इन पर 10 करोड़ रुपये खर्च होगा। विकास कार्यों को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इससे लगभग छह लाख आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन


शहर से सटे गांवों में सड़कों की स्थिति दुरुस्त करने के लिए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल की ओर से प्रस्ताव किया गया है। इसकी कार्य योजना भी बन गई है। अमर उजाला से बातचीत में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि शहर से सटे इलाकों में पगडंडियों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती थीं।

इसे देखते हुए मुख्य मार्ग से गांव की पगडंडियों को जोड़ने की कवायद के तहत कार्य योजना तय की गई है। बरसात के दिनों में लोगों को समस्याओं से निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि 13 परियोजनाएं तैयार हुई हैं। इसके तहत 56 किलोमीटर लिंक मार्गों का निर्माण होगा। सभी मार्गों को डामरीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए कार्य योजना तैयार कर फाइल मुख्यमंत्री को सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री ने कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए संबंधित विभाग को दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जुलाई में शुरू होगा काम
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि निर्माण कार्य की कवायद चल रही है। जुलाई में निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें