फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 महादानियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 51 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। संयुक्त जिला अस्पताल में डीएम ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। सुबह 09.30 बजे से दोपहर 02.30 बजे तक शिविर जारी रहा। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हुए। डीएम ने रक्तदानियों का हौसला बढ़ाया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। डीएम कृष्णा करुणेश ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि, मौजूदा समय में दुर्घटनाएं बेतहाशा हो रही हैं। इन दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों की जान बचाने के लिए खून की बहुत जरूरत पड़ती है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित करना अत्यंत सराहनीय कदम है। अमर उजाला फाउंडेशन के इस कदम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। रक्तदान शिविर में शामिल होने वाले सभी रक्तदाता महादानी की श्रेणी में आते हैं। समाज के सभी वर्ग के लोगों को इन महादानियों से सीख लेकर रक्तदान करना चाहिए।
सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने कहा कि, जागरूकता अभियान चलाकर जिले में भरपूर रक्तदान कराया जा सकता है। स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान कर इतिहास रचा। शिविर में डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शिवचाकर भारती, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सीपी श्रीवास्तव, अशोक कुमार पांडेय, हिमांशु तिवारी, श्रीराम गुप्ता, ऋषि मिश्र, सौरभ श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, अंजलि सिंह, नीरज श्रीवास्तव, दिलीप, लालू आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें