फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन केबल कटी, 13 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदते समय भूमिगत एचटी विद्युत लाइन की केबल कट गई। इससे रविवार सुबह 13 गांवों की बिजली गुल हो गई है। दो दिन से 35 हजार की आबादी प्रभावित है। बिजली के अभाव में पेयजल की किल्लत हो गई है। प्रभावित गांवों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


रेलवे के खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपड़ की तैयारी चल रही है। इसके लिए रेल महकमे के कर्मचारी ट्रैक्टर से गड्ढे की खोदाई करवा रहे हैं। रविवार सुबह 9 बजे के आसपास जब ओवरब्रिज बाईपास से कुछ दूरी पर कुड़वा पुल के पास कर्मचारी खोदाई कर रहे थे।

तभी भूमिगत हाईटेंशन विद्युत लाइन की केबल कट गई। मौजूद लोगों ने जरवल पावर हाउस पर फोन कर इसकी जानकारी दी। विद्युत लाइन की सप्लाई तुरंत बंद करवाई गई। हाईटेंशन केबल कटने से घाघरा घाट, झुकिया, तपेसिपाह, घूरन पुर, अटवा, जरवल देहात फीडर के करमुल्लापुर, मुडियाडीह सहित 13 गांवों की बिजली गुल है।
विज्ञापन


आपूर्ति बहाल न हुई तो होगा आंदोलन
दूसरे दिन भी विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो मंगलवार सुबह आंदोलन किया जाएगा।

बहराइच से बुलाई गई तकनीकी टीम
जरवल में कुड़वा पुल के निकट हाईटेंशन केबल कटने की सूचना मिलने पर जेई राजेश कुमार व एसडीओ योगेंद्र यादव निरंतर कैंप कर रहे हैं। रेलवे द्वारा कार्य करते समय हाईटेंशन अंडरग्राउंड विद्युत केबल में खराबी आयी है उसे सही कराने के लिए बहराइच से तकनीकी टीम बुलायी गई है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें