फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर-कैसरगंज ( बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग मरौचा के पास एक युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बढ़ौली गांव के निकट गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व इनोवा कार में भिड़ंत हो गई। कार निजी चिकित्सक की थी। कार उनको लखनऊ छोड़कर वापस आ रही थी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


फखरपुर थाना अंतर्गत बहेलिया गांव निवासी संतोष कुमार (23) बुधवार सुबह बाइक से बहराइच आ रहे थे। मरौचा के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। युवक नीचे गिरकर तड़पने लगा। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया।

जहां से उसे ल खनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बहराइच के जेल रोड निवासी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल केडिया को दिल्ली जाना था। उनको कार लखनऊ छोड़ने गई थी।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना अंतर्गत बढ़ौली पडाव गांव के निकट बहराइच-लखनऊ मार्ग पर लखनऊ की ओर से आ रही कार गन्ना लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ गई।

दुर्घटना में कार सवार चालक सरफराज, इकराम, असलम समेत चार लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को हिरासत में ले लिया गया है। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हादसा होने से आधे घंटे तक वाहनों की कतार भी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें