वाहन की टक्कर से हिरन की मौत
गोंडा। पारासराय गांव के पास इटियाथोक-गोंडा मार्ग पर एक हिरन का शव रविवार सुबह सड़क के किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने हिरन के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचना दी।
करीब सात घंटे बाद वन दरोगा राकेश तिवारी व एक चौकीदार घटना स्थल पहुंचे। वन दारोगा राकेश तिवारी ने बताया कि सड़क पार करते समय हिरन किसी वाहन की चपेट में आ गया और वह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी। शव का पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया है।